महाराष्ट्र: रसायन फैक्ट्री में धमाका, 13 लोगों की मौत
Last Updated 31 Aug 2019 11:44:31 AM IST
महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार सुबह रसायन फैक्ट्री में गैस सिलेंडरों में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढकर 13 हो गई है।
|
हादसे में 58 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव में रुमिट केमसिंथ प्राइवेट लिमिटेड रसायन इकाई में सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर धमाका हुआ। उस समय वहां कम से कम 100 कर्मी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ।
उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
| Tweet |