घर लाया गया जेटली का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Last Updated 24 Aug 2019 04:05:40 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का पार्थिव शरीर शनिवार को एम्स से उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। रविवार दोपहर को निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने यह जानकारी दी।

लंबी बीमारी के बाद 67 वर्षीय जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में निधन हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह नौ अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे।

एम्स में औपचारिकताओं के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया।

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, "जेटली का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगा और उसके बाद अपराह्न् दो बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।"

 

समयलाइव डेस्क/भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment