श्रीनगर में हिंसा के बाद कड़ी पाबंदियां
Last Updated 19 Aug 2019 01:27:22 AM IST
कश्मीर के श्रीनगर में एक दिन पहले हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार को कुछ इलाकों में पाबंदियां कड़ी कर दी गई।
श्रीनगर : प्रतिबंधों के दौरान मुस्तैद सुरक्षाबल के जवान। (फोटो : पेट्र) |
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 14वें दिन घाटी के 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई, जबकि कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं।
उन इलाकों में फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं, जहां शनिवार को हालात बिगड़ गए। शहर में कई स्थानों पर और घाटी में अन्य जगहों पर पाबंदियों में ढील दी गई थी, जिसके बाद परेशानी पैदा हो गई थी।
उन्होंने बताया कि करीब 12 स्थानों पर प्रदर्शन हुए, जिसमें कई प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को बताया था कि घाटी में 35 पुलिस थाना इलाकों में प्रतिबंधों में ढील दी गई।
हालांकि कई स्थानों पर युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें देखने को मिली, जिसके बाद पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया गया।
| Tweet |