हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है, जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा: मोदी

Last Updated 15 Aug 2019 10:18:53 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार को) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है, जहां अभी तक कोई और देश नहीं पहुंचा है।


उन्होंने कहा, "हमारा चंद्रयान चांद में उस जगह उतरेगा, जहां अभी तक विश्व का कोई देश नहीं पहुंच सका है।"

भारत का चंद्रयान-2 सात सितंबर में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चांद के इस हिस्से पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है।

इस अभियान की सफलता के बाद रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को छठीं बार बतौर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण किया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment