राम रहीम ने वापस ली पैरोल की अर्जी

Last Updated 02 Jul 2019 05:56:44 AM IST

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने पैरोल की अर्जी सोमवार को वापस ले ली, जो उन्होंने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती के लिए दी थी।


राम रहीम ने वापस ली पैरोल की अर्जी

हरियाणा कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए कहा, ‘उसने अपनी पैरोल की अर्जी सोमवार को वापस ले ली।’

राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और पत्रकार की हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले में सुनारिया जेल में बंद है।

उसने सिरसा जिले में अपने खेतों की देखरेख के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले महीने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पैरोल अर्जी पर निर्णय राज्य के हितों को देखते हुए किया जाएगा।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment