बेंगलुरू: एयरो शो के पास पार्किंग में आग, 100 कारें जलकर खाक

Last Updated 23 Feb 2019 02:57:15 PM IST

बेंगलुरू में भारतीय वायु सेना के येलहांका हवाई अड्डे के सामने पार्किंग लॉट में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 100 कारें जलकर खाक हो गईं।


वहां पर एयरो इंडिया शो का 12वां संस्करण चल रहा है।          

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।         

दमकल सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि एयरो शो के खुले पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से करीब 100 कार जल गये। आस-पास की कारों को हटा कर जगह बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के व्यक्ति के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की।      

इलाके में धुआं भर गया और इससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया शो देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।    

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment