किन्नौर में हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद होने की आशंका

Last Updated 21 Feb 2019 12:59:51 AM IST

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन- भारत सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद हो जाने की आशंका है।


हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि चीन- भारत सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना के एक जवान का शव बरामद हुआ है जबकि पांच अन्य का अब तक पता नहीं चला है।

किन्नौर की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया कि जिस जवान का शव मिला है, उसकी पहचान रमेश कुमार (41) के रूप में हुई है। वह सेना  की जम्मू कश्मीर राइफल्स में थे।

गोपालचंद ने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ।      

उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गये थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।      

सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर 16 जवान गश्त कर रहे थे, उसी बीच हिमस्खलन हुआ एवं उनमें से छह उसमें दब गये थे। उनमें से एक बाहर निकाल लिये जाने के बाद भी बच नहीं पाये।      



सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब तक आखिरी व्यक्ति को बाहर निकाल नहीं लिया जाता, तब तक तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहेगा। सेना के जवानों समेत करीब 150 व्यक्ति फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं।

भाषा
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment