वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो महीने में तीसरी घटना

Last Updated 20 Feb 2019 04:05:12 PM IST

वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार को एक पत्थर फेंका गया जिससे इसकी खिड़की के शीशे टूट गए।


वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव (फाइल फोटो)

भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी के साथ दो महीने में ऐसी तीसरी घटना हुई है।  उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलगाड़ी टुंडला स्टेशन पार कर रही थी तभी यह घटना घटी।         

इस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी का संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ है।         

इससे पहले दिल्ली और आगरा के बीच पिछले वर्ष दिसम्बर में ट्रायल रन के दौरान भी रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे। उस महीने में इस तरह की एक और घटना हुई थी।         

पथराव की पहली घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन इलाकों में अभियान की शुरुआत की थी जहां रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment