अमित शाह बोले, मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं लोग

Last Updated 12 Feb 2019 12:34:38 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का जबर्दस्त समर्थन हासिल है।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

शाह ने गुजरात से ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान शुरू करते हुए कहा कि भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आम चुनाव एक महत्वपूर्ण कदम है।     

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं देश में घूमता हूं.. मैं देख सकता हूं कि लोग चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़े हैं और उनकी आंखों में समर्थन देखा जा सकता है।’’ 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से बना है। इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा।’’     

शाह ने यहां अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मुहिम की शुरुआत की।     

भाजपा की बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने की इस मुहिम के तहत मतदाताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने की योजना है। 

भाषा
अहमदाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment