कुछ घंटे के भीतर ही ट्विटर पर प्रियंका गांधी के फालोअर्स की संख्या एक लाख से अधिक

Last Updated 12 Feb 2019 01:42:09 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर दस्तक दी और इसके बाद 10 घंटे के भीतर ही उनके फालोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रियंका को ‘सोशल मीडिया का नया सुपरस्टार’ करार दिया। थरूर ने ट्विटर पर प्रियंका के पहले दिन की लोकप्रियता की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की।       

उन्होंने कहा, "रजनीकांत ही सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके 24 घंटे में ट्विटर पर दो लाख फॉलोअर्स हो गए थे।"

थरूर ने पीटीआई-भाषा को बताया, "अब तक प्रियंका गांधी को ट्विटर पर आए 12 घंटे ही हुए हैं और उनके एक लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह रजनीकांत की प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का जन्म हुआ है।''            

ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले थरूर पहले कांग्रेसी नेता थे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं।           

प्रियंका गांधी ने अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है।            

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनने के बाद उत्तर प्रदेश का पहला दौरा करने के दिन ही उन्होंने ट्विटर पर लॉगइन भी किया है।            

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी गई। उनका ट्विटर हैंडल ‘प्रियंकागांधी’ है।    

        
ट्विटर पर अभी वह कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, अपने भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत और रणदीपसिंह सुरजेवाला और अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं।            

राहुल गांधी को ट्विटर पर 84.7 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं थरूर को 67.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय नेता हैं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment