जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्स्प्रेस में यात्रियों से लूटपाट, चाकू की नोक पर लूटे गहने-कैश

Last Updated 17 Jan 2019 12:09:45 PM IST

जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से गुरूवार को चाकू की नोंक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।


दुरंतो एक्स्प्रेस में चाकू की नोंक पर यात्रियों से लूटे गहने-कैश (फाइल फोटो)

एक यात्री के रेलवे शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया।     

अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की ए3 और ए7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।     

उन्होंने दावा किया कि लुटेरों ने यात्रियों को अपना कीमती सामान उन्हें सौंपने के लिये कहा। उन्होंने यात्रियों के पर्स, नकदी, बैग, सोने की चेन और मोबाइल समेत काफी सामान लूट लिया।     

उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ’रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’    

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment