मिशन 2019: पीएम मोदी 20 राज्यों में करेंगे 100 रैली, आज गुरदासपुर से होगी शुरूआत

Last Updated 03 Jan 2019 12:07:18 PM IST

लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी 20 राज्यों की कुल 100 रैलियों को संबोधित करेंगे। वह इन सभी सभाओं में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगें।


मिशन 2019: मोदी 20 राज्यों में 100 रैली करेंगे

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 106वें अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात गुरदासपुर के पुड्डा मैदान में विशान जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 106वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आगामी तीन जनवरी से सात जनवरी तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होगा। इस अवसर पर मोदी देश-विदेश से यहां पहुंचे करीब तीन हजार वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। 
        
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत संचालित संस्था भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) द्वारा एलपीयू 

आयोजित की जा रही भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2019 का विषय है ‘विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत का भविष्य’।
       
इस आयोजन में जर्मनी, हंगरी, इंगलैंड व अन्य पड़ोसी देशों के छह नोबेल पुरस्कार विजेता अपने-अपने शोध पा पेश करेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेताओं के अलावा केंद्रीय विज्ञान एवं तकनौलजी मंत्री हषर्वर्धन, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग ले रही हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस कांग्रेस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े 100 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए  जहां डीआरडीओ, इसरो, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एम्स, यूजीसी, एआईसीटीई के अधिकारी हिस्सा लेंगे. इसमें ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के कई प्रमुख विविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।



मोदी दोपहर में गुरदासपुर के पुड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को भाजपा के मिशन 2019 की शुरुआत माना जा रहा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के एलान से पहले मोदी लगभग 100 रैलियों को संबोधित करेंगे। वह इन सभी सभाओं में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगें।

 

वार्ता
जालंधर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment