3 राज्यों में BJP के हाथ से निकली सत्ता, मिजोरम में कांग्रेस साफ

Last Updated 11 Dec 2018 11:24:25 AM IST

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में आज सुबह से जारी मतगणना के रुझानों पर नजर डालें तो तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है।

  • 15:44 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी करारी हार की ओर। कांग्रेस 62 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे।
  • 15:42 : शाम पांच बजे कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
  • 15:24 : मध्य प्रदेश में फिर कांग्रेस को बढ़त, 113 सीटों पर हुई आगे। बीजेपी को 106 पर बढ़त।
  • 15:21 : झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे की जीत।
  • 15:20 : राजस्थान में तीन सीटों के नतीजे आए, तीनों बीजेपी के खाते में।
  • 15:14 : मध्य प्रदेश में 111 सीटों पर बीजेपी, 108 सीटों पर कांग्रेस आगे
  • 13:59 : राजस्थान में कांग्रेस 102 सीटों पर आगे। बीजेपी को 72 सीटों पर बढ़त।
  • 13:58 : तेलंगाना में टीआरएस 86, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे। 11 सीटों पर अन्य को बढ़त।
  • 13:45 : मध्य प्रदेश में बीजेपी 111, कांग्रेस 108, बीएसपी 5 और 6 पर अन्य आगे
  • 13:39 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सपा का समर्थन। रामगोपाल यादव ने कहा, हम कांग्रेस को समर्थन देंगे
  • 13:31 : भूपेश बघेल ने कहा, ये संगठन की मेहनत का परिणाम है
  • 13:29 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 59, बीजेपी को 22 सीटों पर बढ़त। जेसीसी 7 पर आगे चल रही है।
  • 13:27 : मिजोरम में एमएनएफ ने 25 सीटों पर बढत बना ली है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 5 सीट पर आगे है।
  • 13:06 : सचिन पायलट ने कहा, 2019 से पहले जनता ने बीजेपी को नकारा। जनता बीजेपी से त्रस्त है
  • 13:06 : कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, टिकट बांटने में गलती हुई
  • 12:57 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में रोचक मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस 109 और बीजेपी भी 109 सीटों पर आगे। 7 सीटों पर बीएसपी आगे चल रही है।
  • 12:41 : शिवसेना के संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि कांग्रेस को जीत मिली है, बल्कि यह लोगों का गुस्सा है। आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
  • 12:35 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 62, बीजेपी 19, जेसीसी 8 सीट पर आगे चल रही है
  • 12:34 : राजस्थान में कांग्रेस 95 और बीजेपी 81, बसपा 3 और 30 सीट पर अन्य आगे है
  • 12:33 : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी 109, जबकि कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है
  • 12:16 : मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला चम्फाई दक्षिण सीट से हारे।
  • 12:12 : मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस आगे हो गई है। यहां कांग्रेस 117 और बीजेपी 102 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 12:11 : वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 64 और बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 12:11 : राजस्थान में कांग्रेस 96 और बीजेपी 80 सीटों पर चल रही है आगे।
  • 12:02 : जबकि मिजोरम में जहां कांग्रेस 10 साल से सत्ता में थी अब उसके हाथ से सत्ता जाती दिख रही है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट को बहुमत मिलता दिख रहा है
  • 12:00 : तेलंगाना में टीआरएस 90 सीटों पर, कांग्रेस 16, एआईएमआईएम 5 और बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है
  • 11:58 : छत्तीसगढ़ में रुझानो में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है और रमन राज खत्म होता दिख रहा है
  • 11:56 : वहीं राजस्थान में रुझानों में वसुंधरा राज खत्म होता और कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है
  • 11:55 : मध्य प्रदेश में बीजेपी 113 और कांग्रेस 107 पर आगे चल रही है
  • 11:55 : मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे दिख रही थी वहीं अब बीजेपी से कांटे की टक्कर चल रही है

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है वहीं मिजोरम में कांग्रेस सत्ता नहीं बचा सकी। यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को बहुमत मिलता दिख रहा है।

मध्य प्रदेश के रुझानों में कभी बीजेपी आगे तो कभी कांग्रेस आगे होती रही। हालांकि शाम होते-होते कांग्रेस बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ती और बीजेपी पिछड़ती चली गई।

वहीं तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने बंपर जीत हासिल की और राज्य में सत्ता बरकरार रखी।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। बहुमत का आंकड़ा 116 है। यहां कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा छूती नजर आ रही है। कांग्रेस116 सीटें जीतती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। बहुमत का आंकड़ा 46 है और यहां कांग्रेस 63 सीटें जीतने के करीब है। जबकि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। यहां बहुमत का आंकड़ा 60 है। यहां टीआरएस 87 सीटें हासिल कर फिर वापसी करती नजर आ रही है।

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। बहुमत का आंकड़ा 21 है। यहां एमएनएफ 26 सीटें जीतती दिख रही है।

वहीं राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 के लिए ही चुनाव हुआ था। राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 है और कांग्रेस 103 सीटें जीतकर सरकार बनाती दिख रही है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment