राहुल ने पांच राज्यों में की 82 जनसभाएं

Last Updated 06 Dec 2018 03:07:42 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में अपनी पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंक दी और इन प्रदेशों में करीब दो महीनों के भीतर उन्होंने 82 जनसभाएं एवं सात रोड शो किए।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में अपनी पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंक दी और इन प्रदेशों में करीब दो महीनों के भीतर उन्होंने 82 जनसभाएं एवं सात रोड शो किए। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि गांधी ने सात अक्टूबर को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद सबसे अधिक 25 जनसभाएं मध्य प्रदेश में कीं। उन्होंने मध्य प्रदेश में चार रोड शो भी किए।    

कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान और छत्तीसगढ में 19-19 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में दो ओर छत्तीसगढ में एक रोड शो भी किया।      

गांधी ने तेलंगाना में 17 जनसभाएं करके कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

    

उन्होंने मिजोरम में दो सभाएं की। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान हुआ तो राजस्थान एवं तेलंगाना में सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ में 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment