J&K: आतंकी ठिकानों पर सुरक्षा बलों का छापा, हथियार-गोलाबारूद बरामद
Last Updated 08 Nov 2018 11:56:40 AM IST
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर छापा मारकर विस्फोटकों के अलावा हथियार और गोलाबारूद बरामद किये।
|
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां के नागरी में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे हुए ठिकानों को पर्दाफाश किया और हथियार, गोलाबारूद और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किये।
सूत्रों ने बताया कि अभी तक हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
| Tweet |