स्वामी सिद्धेश्वर का पद्मश्री लेने से इनकार
Last Updated 28 Jan 2018 06:05:21 AM IST
ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला ‘ पद्मश्री ’ पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है.
ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी (file photo) |
स्वामी सिद्धेश्वर ने राज्यसभा सदस्य बासवराज पाटिल सेदाम को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि वह संन्यासी एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उन्हें किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा, यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महान कार्य करने वाले लोगों को दिया जाना चाहिए. वह पूरे सम्मान के साथ यह पुरस्कार लौटा रहे हैं.
इसे अन्यथा न लें. स्वामी ने कहा, आध्यात्मिक व्यक्ति होने के नाते मेरी किसी सम्मान या पुरस्कार में रुचि नहीं है. मैंने पूर्व में भी कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं किया है.
| Tweet |