107 साल की बुजुर्ग हैं राहुल की सबसे बड़ी फैन, कहती हैं उन्हें हैंडसम
बेंगलुरु की रहने वाली 107 साल की महिला ने अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘हैंडसम’ हैं.
राहुल की सबसे बड़ी फैन, राहुल को कहती हैं हैंडसम |
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 107 वर्षीय एक महिला प्रशंसक को आज उनके जन्म दिन और क्रिसमस पर बधाई दी.
गांधी ने सोशल मीडिया पर मिले संदेश पर महिला प्रशंसक को जन्म दिन की बधाई दी. दिपाली सकिंद नाम की एक महिला ने ट्वीट किया था कि उसकी दादी मां आज 107 साल की हो गयीं और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की है.
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers ... He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
उसने ट्वीट किया, मेरी दादी मां ने आज 107 साल की हो गयीं. मैंने पूछा कि आप राहुल गांधी से क्यों मिलना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें खूबसूरत लगते हैं.
गांधी ने ट्वीट किया, दिपाली आप अपनी दादी मां को मेरी तरफ से जन्म दिन और क्रिसमस की बधाई दें.
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 25, 2017
| Tweet |