महान कलाकार एस एच रजा का निधन

Last Updated 23 Jul 2016 02:39:06 PM IST

आधुनिक भारतीय कलाकार एस एच रजा का शनिवार को दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.


एस एच रजा का निधन
    
वह 94 साल के थे. रजा पिछले दो महीनों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. 
    
उनके घनिष्ठ मित्र कवि अशोक वाजपेयी ने बताया, ‘‘उन्होंने सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली.’’
    
उनकी इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के मांडला में किया जाएगा. 
    
अंतरराष्ट्रीय तौर पर ख्यातिप्राप्त कलाकार रजा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 
    
वह 1983 में ललित कला अकादमी के फैलो निर्वाचित हुए थे. 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment