पिछले 30 वर्षों में सबसे भयावह भूकंपों की सूची

Last Updated 25 Apr 2015 06:39:41 PM IST

दुनिया भर में पिछले 30 वर्षों में प्राकृतिक आपदा के रूप में आए सबसे भयावह भूकंप इस प्रकार रहे हैं, जिनमें बहुत बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ.


नेपाल में आये भयानक भूकंप से भारी तबाही हुई.

11 अगस्त 2012 : ईरान के शहर तबरीज में 6.3 और 6.4 की तीवता वाले दो भूकंपों से 306 लोगों की मौत और तीन हजार से ज्यादा लोग जख्मी.

11 मार्च 2011 : जापान के उत्तर पूर्वी तट पर समुद्र के नीचे 9.0 की तीवता के भूकंप आने के बाद आई सुनामी से करीब 18 हजार 900 लोगों की मौत. फुकुशिमा डाईची परमाणु संयंत्र में संकट पैदा हुआ.

23 अक्तूबर 2011 : पूर्वी तुर्की में 7.2 की तीवता वाले भूकंप से तबाही. 600 से ज्यादा लोगों की मौत और कम से कम 4150 जख्मी.

12 जनवरी 2010 : हैती में 7.0 की तीवता वाले भूकंप से ढाई लाख से तीन लाख के बीच लोगों की मौत.

14 अप्रैल 2010 : उत्तर पश्चिम चीन के क्विंघाई प्रांत के युशु काउंटी में 6.9 की तीवता वाले भूकंप में तीन हजार लोगों की मौत और कई लापता.

12 मई 2008 : चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन में 8.0 की तीवता वाले भूकंप से 87 हजार से ज्यादा लोगों की मौत या लापता.

27 मई 2006 : इंडोनेशिया के योगयाकार्ता क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में 6000 लोगों की मौत और 15 लाख से ज्यादा लोग बेघर.

आठ अक्तूबर 2005 : 7.6 की तीवता वाले भूकंप से पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत. 35 लाख लोग विस्थापित.

28 मार्च 2005 : इंडोनेशिया के न्यास द्वीप पर भूकंप से 900 लोगों की मौत.

26 दिसम्बर 2004 : सुमात्रा तट के पास समुद्र के अंदर आए भीषण भूकंप से सुनामी आई जिसमें हिंद महासागर के आसपास के देशों में दो लाख 20 हजार लोगों की मौत. इसमें एक लाख 68 हजार लोग इंडोनेशिया में मारे गए.
 
26 दिसम्बर 2003 : ईरान के शहर बाम में 6.7 की तीवता के भूकंप में कम से कम 31 हजार 884 लोगों की मौत और 18 हजार जख्मी.

26 जनवरी 2001 : भारत के गुजरात में 7.7 की तीवता वाले भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत और एक लाख 66 हजार जख्मी.

30 सितम्बर 1993 : महाराष्ट्र में 6.3 की तीवता के भूकंप में 7601 की मौत.

20 अक्तूबर 1991 : भारत के उत्तर प्रदेश में 6.6 की तीवता वाले भूकंप में 768 लोगों की मौत.

20 अगस्त 1988 : नेपाल में 6.8 की तीवता वाले भूकंप में 721 लोगों की नेपाल में और पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार में 277 लोगों की मौत.

28 जुलाई 1976 : उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के तांगशान में 7.8 की तीवता वाले भूकंप में दो लाख 42 हजार लोगों की मौत जबकि पश्चिम देशों के सूत्रों का कहना है कि यह संख्या ज्यादा थी.

15 जनवरी 1934 : नेपाल और बिहार में 8.1 की तीवता वाले भूकंप में 10 हजार 700 लोगों की मौत.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment