नाइजीरियाई उच्चायोग ने गिरिराज की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई

Last Updated 01 Apr 2015 09:33:43 PM IST

दिल्ली में नाइजीरिया के उच्चायोग ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने नाइजीरियाई महिला का हवाला दिया था.


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल)

उच्चायोग ने ‘अस्वीकार्य’ टिप्पणी के खिलाफ माफी की मांग की है.
    
नाइजीरिया के कार्यवाहक उच्चायुक्त ओबी ओकानगोर ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय के पास शिकायत दर्ज कराई जा सकती है क्योंकि सिंह की टिप्पणी ‘बहुत अशोभनीय’ है.
    
उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि मंत्री बयान वापस लेंगे और नाइजीरियाई जनता से माफी मांगेगे. हम अपनी सरकार को इस मुद्दे पर सूचित करेंगे.’’
    
सिंह ने बुधवार को एक बड़ा विवाद खड़ा करते हुए कहा कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की नहीं होतीं तो क्या कांग्रेस उन्हें अपना नेता स्वीकार करती.
    
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम राज्य मंत्री सिंह ने मंगलवार को बिहार के हाजीपुर में कहा, ‘‘अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला से शादी करते और अगर वह गोरी चमड़ी वाली महिला नहीं होती, तो फिर कांग्रेस उनका नेतृत्व स्वीकार करती?’’
    
उनके इस बयान की कई राजनीतिक दलों और महिला नेताओं ने निंदा की है.
    
नाइजीरियाई राजनयिक ने कहा कि उच्चायोग अपनी सरकार को मंत्री की टिप्पणी के बारे में सूचित करेगा.
    
यह पूछे जाने पर उच्चायोग इस बारे में विदेश मंत्रालय के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हमें शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है.’’




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment