भारत-पाक सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन की 152 घटनाएं

Last Updated 25 Nov 2014 11:38:04 PM IST

भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस साल अभी तक युद्धविराम उल्लंघन की 152 घटनाएं हुइ’ हैं जिनमें 15 लोग मारे गए हैं और 115 घायल हुए हैं.


गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू

सरकार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा में यह जानकारी दी. गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने बताया कि हाल के दिनों में भारत-पाक सीमा और वास्तविक नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान की ओर से उकसावे की घटनाएं बढ़ी हैं.

उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर 2014 तक युद्धविराम की 152 घटनाओं में 13 सिविलियन और दो सुरक्षा कर्मी मारे गए तथा 101 सिविलियन और 14 सुरक्षाकर्मी घायल हुए.

गृह राज्य मंत्री ने लिखित उत्तर में यह भी बताया कि कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में पाकिस्तान की ओर हुई गोलाबारी में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और इसके कारण इन क्षेत्रों से लोगों को अस्थाई तौर पर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment