श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 50 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 29 Jul 2014 01:05:01 PM IST

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के तट के पास मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 50 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.


श्रीलंका ने 50 मछुआरों को गिरफ्तार किया (फाइल)

ये मछुआरे तमिलनाडु के नागापट्टनम और कराईकल के रहने वाले हैं.

इस सप्ताह यह दूसरी बार है जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.

‘क्यू’ शाखा के निरीक्षक केनेडी और मछुआरा संगठन के सचिव एस एमिरिति ने बताया कि मछुआरों को सोमवार मध्य रात्रि के दौरान गिरफ्तार किया गया. उन्हें उनकी पांच आधुनिक नौकाओं और दो देसी नौकाओं के साथ कांकेसांथुरई ले जाया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों को तब पकड़ा गया जब वे लगभग श्रीलंकाई तट के पास मछली पकड़ रहे थे.

मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक सुब्बाराज ने भी गिरफ्तारी की सूचना मिलने की जानकारी दी.

श्रीलंकाई नौसेना ने 22 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में कोट्टईपट्टनम और रामेश्वरम के 38 मछुआरों को गिरफ्तार किया था.

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से मछुआरों की लगातार हो रही ‘गिरफ्तारी और मछुआरों की प्रताड़ना’ को खत्म करने की अपनी मांगों को लेकर रामानाथपुरम जिले के मछुआरे 24 जुलाई से मछली पकड़ने का बहिष्कार कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री जयललिता ने मछुआरों की सुरक्षा को लेकर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पाक जलडमरूमध्य में तमिलनाडु के मछुआरों के मछली पकड़ने के अधिकार की पुनर्बहाली और कच्चातीवू द्वीप को वापस लिए जाने की मांग दोहराई.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment