राजधानी तय करने की प्रक्रिया चल रही है: नायडू

Last Updated 12 Jul 2014 11:22:12 PM IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बचे हुए आंध्रप्रदेश की राजधानी तय करने की प्रक्रिया चल रही है और इस संदर्भ में वह एक कार्ययोजना बना रहे हैं.


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

नायडू ने यह बात आंध्रप्रदेश गैर राजपत्रित अधिकारी संघ :एपीएनजीओ: की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने बचे आंध्रप्रदेश के लिए राजधानी को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन इस प्रक्रिया में हैं.’’

नायडू ने कहा, ‘‘हमें राजधानी बनानी है और मैं विकास के लिए क्षेत्र मं उपलब्ध तमाम संसाधन का लाभ उठाने के लिए एक कार्ययोजना बना रहा हूं.’’

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों का आह्वान किया कि प्रदेश को ‘स्वर्णधारा प्रदेश’ :स्वर्णिम प्रदेश: बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएं.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment