Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
23 Feb 2012 01:45:36 AM IST
Last Updated : 23 Feb 2012 01:45:36 AM IST

जयराम रमेश ने ममता की जमकर की तारीफ

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश  (फाइल फोटो)
जयराम रमेश ने ममता बनर्जी की खूब तारीफ की.

 

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सल समस्या से निपटने के लिए ममता बनर्जी की तारीफ की.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने नक्सल प्रभावित जंगलमहल इलाके में कामयाब राजनीतिक लामबंदी के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ के पुल बांधे हैं.
रमेश ने कहा कि नक्सल समस्या से निपटने के लिए राजनीति, जनता एवं पुलिस का बुद्धिमतापूर्ण समन्वय होना जरूरी है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वीकार किया कि मध्य भारत के नक्सल प्रभावित इलाकों में राजनीतिक दलों के लिए एकमात्र सबसे बड़ी कमजोरी सियासी लामबंदी है क्योंकि विकास एवं कल्याण मानकों में सरकार के नाकाम रहने के विरोध स्वरूप जनजातीय क्षेत्रों के युवा नक्सल विचारधारा के प्रभाव में तुरंत आ जाते हैं.

बनर्जी की प्रशंसा करते हुए रमेश ने कहा कि पूर्वी भारतीय राज्यों में विकास दर्शाता है कि माओवाद की समस्या के अंत के लिए राजनीतिक लामबंदी एक समाधान हो सकता है.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer