![]() |
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2जी मामले में दूरसंचार कम्पनियों के 122 लाइसेंस रद्द करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अगले कुछ दिनों में अपने महत्वपूर्ण मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल के भाग लेने की उम्मीद है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 2जी लाइसेंस रद्द होने के बाद की स्थितियों और दूरसंचार क्षेत्र में इसके प्रभाव पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि बैठक में दूरसंचार क्षेत्र के लिए नए दिशा निर्देशों के बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि सरकार का एक समूह चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा की जाए. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री ने महान्यायवादी जीई वाहनवती से सलाह मांगी है, इसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||