बौद्ध पर्यटन जोड़ेगा भारत और नेपाल को

Last Updated 26 Jun 2010 05:34:00 PM IST

नेपाल भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी से एक बस सेवा शुरू करेगा जो 2011 में वहां आने वाले करीब दस लाख सैलानियों को भारत के महत्वपूर्ण बौद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी।


नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रमुख प्रचंड मान श्रेष्ठ ने बताया कि यात्रा पश्चिम नेपाल के लुम्बिनी से शुरू होगी और भारत के बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर की सैर कराने के बाद वापस लौट आएगी।
 

उन्होंने बताया कि दस दिनों की इस यात्रा का उद्देश्य नेपाल में पर्यटन को बढावा देना है जिसने एक दशक के आंतरिक संघर्ष में काफी कुछ झेला  है। नवंबर में इस बस को प्रायोगिक तौर पर चलाया जाएगा।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment