Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Feb 2012 11:28:53 PM IST
Last Updated : 16 Feb 2012 05:34:23 PM IST

टीबी से लड़ते बलगम भाई से मिलिए!

फाइल फोटो
फाइल फोटो

क्षय रोग यानि (टीबी) के खिलाफ भारत के अभियान में एक अलग किस्म का सुपर हीरो सामने आया है.

बड़े पेट और तनी हुई भवों तथा मोटे मूंछ वाला बलगम भाई. बलगम भाई लगातार लोगों से पूछता रहेगा, "क्या दो सप्ताह हो चुका है?"

प्रचार अभियान शुरू करने वाली संस्था बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट इंडिया के राष्ट्रीय क्रिएटिव निदेशक राधारानी मित्रा ने कहा, "यदि आप दो सप्ताह से खांस रहे होंगे, तो यह आपके दिमाग में एक सही सवाल खड़ा करेगा. व्यक्ति को जांच केंद्र जाकर अपने बलगम की जांच करानी होगी."

क्षय रोग या टीबी हवा से फैलने वाली बीमारी है. इससे हर तीन मिनट पर दो लोगों की मौत हो रही है. यह माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया से फैलती है और फेफड़े पर असर करती है.

क्षय रोग के लक्षणों में शामिल है खांसी का तीन सप्ताहों तक बना रहना, बलगम में खून आना या अलग रंग का होना, रात में पसीना चलना, बुखार रहना, थकान होना, कमजोरी महसूस होना, छाती में दर्द होना, भूख नहीं लगना और सांस लेने या खांसने में दर्द महसूस करना.

बलगम भाई विभिन्न संगठनों द्वारा क्षय रोग के खिलाफ चलाए गए जागरूकता अभियान का चेहरा होगा.

अभियान के तहत 15 फरवरी से 31 मार्च तक टीवी और रेडियो पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे, जिसमें बलगम भाई लोगों से पूछेगा, "दो सप्ताह से है क्या?"

मित्रा ने कहा, "आप बलगम भाई से चाहे प्यार करें या घृणा, लेकिन आप उसे नजरंदाज नहीं कर सकते हैं."
 



 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer