भैया दूज पर तस्वीरें शेयर कर बोलीं प्रियंका: ‘लव यू राहुल गांधी’

Last Updated 29 Oct 2019 05:42:27 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ‘भैया दूज’ के मौके पर अपने बड़े भाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ की अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि ‘लव यू राहुल गांधी’।


प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर अपने बड़े भाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ की अपनी नौ तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें अलग अलग समय की हैं। इनमें कई तस्वीरें बचपन की है।       

उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा, ‘‘लव यू राहुल गांधी।’’      

कांग्रेस महासचिव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक तस्वीर में दोनों भाई-बहन अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोद में नजर आ रहे हैं। इसी तरह एक तस्वीर प्रियंका की शादी के समय की और एक तस्वीर माता-पिता के साथ है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment