पृथ्वीराज कपूर को समर्पित फाल्के कल्पतरु
Last Updated 17 Apr 2009 09:11:49 PM IST
![]() |
मुंबई। दादा साहेब फाल्के अकादमी द्वारा स्थापित फाल्के कल्पतरु पुरस्कार से अग्रणी अभिनेता पृथ्वीराज कपूर को मरणोपरांत सम्मानित किया जायेगा।
अकादमी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि पुरस्कार कपूर के परिवार के सदस्यों को चार मई को प्रदान किया जायेगा।जिन अन्य लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा उनमें मनोज कुमार-फाल्के रत्न पुरस्कार, शम्मी कपूर-फाल्के लिजेंड एक्टर पुरस्कार,शमशाद बेगम-फाल्के गोल्डन सिंगर अवार्ड और लगान के निर्देशक आशुतोष गोवरिकर-फाल्के स्मरणीय व्यावसायिक फिल्म पुरस्कार शामिल हैं।
प्रख्यात फिल्म निर्माता महेश भट्ट इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। इस साल 30 अप्रैल को फाल्के की 140 वीं जयंती है।
Tweet![]() |