रूस ने अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated 22 May 2022 05:23:45 PM IST

रूसी विदेश मंत्रालय ने 963 अमेरिकी नागरिकों की एक लंबी लिस्ट जारी की। रूस ने इन नागरिकों के प्रवेश पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाता आ रहा है। इन प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने ब्लैकलिस्ट का गठन किया।


रूस ने अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

रूसी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का उचित जवाब देंगे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार को, रूसी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी समेत 26 कनाडा के नागरिकों को रूस में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है।

आईएएनएस
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment