अमेरिका ने चीन के तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
Last Updated 10 Jul 2020 04:37:04 AM IST
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को चीन के तीन अधिकारियों पर मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों, कजाक तथा अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया।
अमेरिका ने चीन के तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया |
चीन की सत्तारूढ कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़े इन अधिकारियों में चेन कुआंगू, झु हाइलुन और वांगमिंगशान शामिल हैं।
प्रतिबंध लगने के बाद ये अधिकारी ओर इनके परिवार के सदस्य अब अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अमेरिका आज कार्रवाई कर रहा है।
| Tweet |