लंदन में आतंकी हमले में 2 की मौत, हमलावर की पहचान की गयी

Last Updated 30 Nov 2019 10:51:09 AM IST

ब्रिटेन में पुलिस ने लंदन ब्रिज पर हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है जिसे आतंकवाद संबंधी अपराधों के लिए पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था।


लंदन पुलिस ने शुक्रवार को हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में की है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति ने ब्रिटेन की राजधानी में लंदन ब्रिज पर और इसके समीप कई लोगों पर चाकू से हमला किया। इसके बाद सहायक आयुक्त नील बसु ने पुष्टि की कि व्यक्ति को मौके पर ही गोली मार दी गई थी और इस घटना को आतंकवादी हमला माना गया है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अब 28 वर्षीय उस्मान खान के रूप में संदिग्ध की पहचान की पुष्टि करने की स्थिति में हैं, जो स्टैफोर्डशीरे क्षेत्र में रहता था।’’

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को 2012 में आतंकवाद संबंधी अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और उसे दिसंबर 2018 में रिहा कर दिया गया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि व्यक्ति ने किस तरह हमले की योजना बनाई थी। 

प्रारंभिक सबूतों के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को लंदन के फिशमोनगेर हॉल में एक बैठक में शामिल हुआ और वहीं से वह हमला करते हुए लंदन ब्रिज तक जा पहुंचा।

स्पूतनिक
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment