ढाका में इमारत में भीषण आग, 70 लोगों की मौत

Last Updated 21 Feb 2019 09:35:24 AM IST

बंगलादेश की राजधानी ढाका में एक इमारत में आग लगने के कारण कम से कम 70 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य झुलस गये।




अग्निशमन और नागरिक रक्षा के ड्यूटी ऑफिसर महफूज रिवेन ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:40 बजे पुराने ढाका में हाजी वाहेद मैंशन नामक एक पांच मंजिला इमारत के भूतल पर एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें जल्द ही नजदीकी इमारतों में भी फैल गयीं।

दमकल विभाग के कर्मचारी रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है।

इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अब तक 70 शव निकाले जा चुके हैं।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

वार्ता
ढाका


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment