नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 304 उम्मीदवार

Last Updated 14 Feb 2019 06:42:58 AM IST

नॉव्रे की नोबेल समिति ने 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 304 उम्मीदवारों का नामांकन किया गया है जो कि अब तक का चौथा सर्वाधिक नामांकन है। नॉव्रे की नोबेल समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 304 उम्मीदवार

बयान के अनुसार 2019 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 304 उम्मीदवार हैं जिनमें से 219 व्यक्ति हैं और 85 संगठन हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 304 उम्मीदवारों का यह आंकड़ा अब तक के उम्मीदवारों की चौथी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 376 उम्मीदवारों का रिकार्ड 2016 में पहुंचा था। समिति ने कहा, नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की सूची का खुलासा 50 साल बाद तक नहीं किया जा सकता। समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सभी जीवित व्यक्ति और सक्रिय संगठन या संस्थान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए योज्ञ उम्मीदवार है।

 नोबेल फाउंडेशन के क़ानूनों द्वारा परिभाषित नामांकनों को ही वैध नामांकन माना जाता है। वैध नामांकन के लिए 31 जनवरी के पहले फॉर्म जमा किया जाना चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से नामांकन के लिए अनुरोध किया जाता है। ऑनलाइन फॉर्म सितम्बर के मध्य से नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि तक सक्रिय रहता है। नोबेल समिति की ओर से और अधिक उम्मीदवारों को शामिल किया जा सकता है। जांच पड़ताल कर इन उम्मीदवारों की छंटनी की जाती है जिसका मूल्यांकन समिति और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार 2018 के लिए डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को युद्ध के एक हथियार के रूप में यौन ¨हसा के उपयोग को समाप्त करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

स्पूतनिक
स्टॉकहोम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment