चीन विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत : अमेरिकी कमांडर
Last Updated 19 Jan 2018 05:12:14 AM IST
अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण चीन सागर में समुद्र संबंधी विवादों का जिक्र करते हुए हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन को ‘‘विध्वंसक रिवर्तनकारी ताकत’’ बताया.
अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस (file photo) |
उन्होंने कहा कि जब चीन उस जल क्षेत्र पर दावा ठोकता है जिस पर दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियानी के राष्ट्र भी दावा जताते हैं तो फिर इस संगठन के सदस्य वियतनाम, मलेशिया और फिलीपीन कितने रक्षात्मक हो पाएंगे.
हैरिस ने कहा, ‘‘मेरे मुताबिक हिंद प्रशांत में चीन एक विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत है.’’
हैरिस ने नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, जापान के एडमिरल कत्सुतोशी कवानो और ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल टिम बारेट के साथ रायसीना वार्ता में एक पैनल चर्चा के दौरान यह कहा.
| Tweet |