पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 26 Mar 2017 10:17:46 PM IST

पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने वाले 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.


(फाइल फोटो)

पुलिस ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान की \'मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी\' के हवाले से कहा है कि भारतीय मछुआरों की 19 नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं.

पुलिस के अनुसार, एमएसए अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया. अब सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.



भारत और पाकिस्तान अक्सर एकदूसरे की समुद्री सीमाओं के उल्लंघन के आरोप में एकदूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान की इंडस डेल्टा समुद्री इलाके में घुसपैठ करते रहते हैं.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment