श्रीलंका नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 23 Mar 2017 05:32:06 PM IST

श्रीलंका की नौसेना ने \'देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे\' 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.


श्रीलंका नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया (फाइल फोटो)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने श्रीलंका नौसेना के हवाले से कहा कि इन मछुआरों को बुधवार को दो जगहों से गिरफ्तार किया गया.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अनालाथिवा द्वीप के उत्तर-पश्चिम और मन्नार के उत्तरी क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले दो ट्रॉलरों को भी जब्त किया गया है.

श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरावीरा ने कहा कि हमारे जल क्षेत्र में मछली पकड़ने तक भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी जारी रहेगी.

अमरावीरा ने कहा कि सरकार कूटनीतिक तरीके से भारत-श्रीलंका के बीच के मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है और अगले महीने इस बारे में बातचीत की जाएगी.

इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के एक मछुआरे की कथित तौर पर श्रीलंका नौसेना द्वारा हत्या कर दी गई थी. लेकिन, श्रीलंका का कहना है कि इसमें नौसेना का कोई हाथ नहीं था.

 

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment