यूपी: अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुये 21 पुलिस उपाधीक्षक

Last Updated 01 Jul 2016 11:21:57 AM IST

उत्तर प्रदेश में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर 21 पुलिस उपाधीक्षक को प्रोन्नत किया गया है.


(फाइल फोटो)

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गृह विभाग शासन ने कार्रवाई कर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई डीपीसी में अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न वेतनमानों 1988 बैच के एक अपर पुलिस अधीक्षक, 1989 बैच के तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 1990 बैच के 14 अपर पुलिस अधीक्षक व 1991-92 बैच के 19 अपर पुलिस अधीक्षकों को क्रमशः उच्च वेतनमान, विशेष श्रेणी-एक, विशेष श्रेणी-दो के वेतनमानों में प्रोन्नत किया गया.

इसके साथ ही वर्ष 1998 बैच के एक पुलिस उपाधीक्षक, 1999 बैक के 17 पुलिस उपाधीक्षकों व  2000 बैच के तीन पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है.

जनपद लखनऊ में नियुक्त क्षेत्राधिकारी महानगर हरेन्द्र प्रताप यादव तथा क्षेत्राधिकारी बाजारखाला राज कुमार एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में जन सम्पर्क अधिकारी का कार्य देख रहे पुलिस उपाधीक्षक राहुल श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए हैं.

उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक पद से वर्ष 1999 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले रघुवीर सिंह नियुक्ति जनपद अमरोहा व उपनिरीक्षक पद से 2000 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले राजेश्वर सिंह नियुक्ति जनपद पीलीभीत को भी अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है.

शिष्य पाल 1982. राहुल मिठास 1993. आलोक कुमार शर्मा 1994. राज कुमार 1995. महेश सिंह अत्रि 1996. विनीत भटनागर 1997. कु. दीपिका अग्निहोत्री 1998. जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 1999. शशि शेखर सिंह 1999. कुलदीप सिंह 1999. ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद 1999. हरेन्द्र प्रताप यादव 1999. रफीक अहमद 1999. वंशराज सिंह यादव 1999. डा. कृष्ण गोपाल 1999,मधुवन कुमार सिंह 1999. बलवंत कुमार चैधरी 1999. रघुवीर सिंह 1999. राहुुल श्रीवास्तव 2000. राजेश्वर सिंह 2000. राजेश कुमार पाण्डेय 2000.

प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग में वेतनमानों में प्रोन्नत किये गये अधिकारियों का सूची- अपर पुलिस अधीक्षक, उच्च वेतनमान रू.37,400-67,000 ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नत अधिकारीः-अधिकारी का नाम व आवंटन वर्ष बलवंत राय 1988. शकील अहमद खां 1989. ऋषि पाल सिंह 1989. जगदीश सिंह 1989.

अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-1 (वेतनमान 16,400-20,000 पुनरीक्षित वेतनमान रू0 37,400-67,000 ग्रेड पे-8900) में प्रोन्नत अधिकारी के नाम व आवंटन वर्ष- ओम प्रकाश 1990. स्वामीनाथ 1990. डा. ओम प्रकाश सिंह 1990. डा. अनिल कुमार मिश्र 1990. ओम प्रकाश सिंह-।। 1990.जय प्रकाश 1990. शकीलुज्जमा 1990. रामजी सिंह यादव 1990. संजय सिंह 1990. रामकिशुन 1990. राजकमल यादव 1990. ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी 1990. राजेश कुमार 1990. दिवाकर कुमार 1990.

अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-2 (वेतनमान 14,300-18,300 पुनरीक्षित वेतनमान रू. 37,400-67,000 ग्रेड पे-8700) में प्रोन्नत अधिकारी के नाम व आवंटन वर्ष- रमाकान्त प्रसाद 1991. ह्रदेश कुमार 1991. अवधेश कुमार विजेता 1991. नरेन्द्र प्रताप सिंह 1991. आदित्य प्रकाश वर्मा 1991. राम अभिलाष त्रिपाठी 1992. डा. अनिल कुमार पाण्डेय 1992. राजेश द्विवेदी 1992. देवेश कुमार पाण्डेय 1992. नरेन्द्र कुमार सिंह 1992. नित्यानन्द राय 1992. श्याम नारायन सिंह 1992. बृजेश कुमार सिंह 1992. विजय पाल सिंह 1992. प्रकाश स्वरूप पाण्डेय 1992. कमलेश कुमार दीक्षित 1992. अजय प्रताप सिंह 1992. उदय शंकर सिंह 1992. राजेश कुमार श्रीवास्तव 1992 हैं



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment