श्रीलंका में 19 भारतीय मछुआरे हिरासत में भेजे गए

Last Updated 10 Oct 2015 09:03:10 PM IST

श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछलियां पकड़ने के कारण गिरफ्तार किए गए 19 भारतीय मछुआरों को 23 अक्तूबर तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है.


श्रीलंका में 19 भारतीय मछुआरे हिरासत में


   
प्वाइंट पेद्रो के कार्यवाहक मजिस्ट्रेट के समक्ष शनिवार को इन मछुआरों को पेश किया गया. इसके बाद उनको हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.
   
शुक्रवार रात श्रीलंकाई नौसेना ने प्वांइट पेद्रो तट के निकट 19 मछुआरों का गिरफ्तार किया था और उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली थीं.
   
नौसेना ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भारतीय मछुआरों को आगे की जांच के लिए मत्स्य और जलीय संसाधन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment