भूकंप से भारत का हिस्सा 10 फुट नेपाल की ओर खिसका

Last Updated 28 Apr 2015 09:29:16 PM IST

नेपाल में आए 7.9 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के दौरान कुछ सेकंड में ही भारत का एक हिस्सा करीब एक से 10 फुट उत्तर और पड़ोसी देश के नीचे खिसक गया.


नेपाल भूकंप (फाइल)

अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय स्थित लामोंट डोहर्ती अर्थ आब्जवेटरी के लामोंट एसोसिएट रिसर्च प्रोफेसर कोलिन स्टार्क ने कहा, ‘‘शनिवार को एक ओर काठमांडो और पोखरा तथा दूसरी ओर पूरा हिमालयी पर्वतीय विस्तार का करीब एक हजार से दो हजार वर्ग मील का क्षेत्र खिसक गया.’’
      
स्टार्क ने कहा, ‘‘मात्र कुछ सेकंड में भारत का एक हिस्सा एक से 10 फुट उत्तर और नेपाल के नीचे खिसक गया.’’
      
स्टार्क ने कहा, ‘‘बिहार के नीचे की चट्टान (जिसे हम भूपृष्ठ या स्थलमंडल कहते हैं) नेपाल में भरतपुर से हेतौदा होते हुए जनकपुर के क्षेत्र के नीचे खिसक गई.’’
      
स्टार्क ने कहा, ‘‘यह अहसास महत्वपूर्ण है कि पूरा उत्तर भारत पूरे समय उत्तर की ओर नेपाल आदि के नीचे खिसक रहा है. बिंदु यह है कि यह खिसकना अचानक विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समय होता है.’’
     
भूभौतिकविदों ने निगरानी की है कि पृथ्वी की प्लेटें कितनी तेजी से चल रही हैं और यह ज्ञात हुआ है कि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप धीरे-धीरे लेकिन निश्चित तौर पर नेपाल और तिब्बत के नीचे करीब 1.8 इंच प्रतिवर्ष की दर से खिसक रहा है.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment