पाकिस्तान ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 18 Apr 2015 09:50:27 PM IST

पाकिस्तानी अधिकारियों ने जलसीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी आठ नौकाएं जब्त कर ली हैं.




भारतीय मछुआरे गिरफ्तार (फाइल)

पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा बल ने अरब सागर में कराची के पास से शुक्रवार रात इन मछुआरों को गिरफ्तार किया.
   
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद खान ने बताया, ‘‘47 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलसीमा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया. उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है.’’
   
गोदी थाने में नियुक्त खान ने बताया कि भारतीय मछुआरे अंधेरे के कारण पाकिस्तानी सीमा में चले आए थे.
   
खान ने कहा कि उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.
   
भारत और पाकिस्तान अकसर मछुआरों को एक-दूसरे की जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार करते हैं.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment