नाइजीरिया में सैनिकों को होगा कोर्ट मार्शल

Last Updated 01 Oct 2014 12:09:40 PM IST

नाइजीरियाई सेना ने कहा है कि बोको हराम के खिलाफ शुरू किये गए अभियान में बाधा डालने वाले सैनिकों का कोर्ट मार्शल गुरूवार से शुरू होगा.


नाइजीरिया में सैनिकों को होगा कोर्ट मार्शल (फाइल फोटो)

सेना के प्रवक्ता कर्नल तिमोती एंटीगा ने जारी बयान में कहा है कि नाइजीरिया के उत्तर.पूर्वी इलाके में बोको हराम के विरूद्ध चलाए जा रहे सैन्य अभियान में आदेश नहीं मानने वाले कई सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया जाएगा.

इससे पहले राजधानी आबूजा की सैन्य अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा.

हालांकि उन्होंने गुरूवार को होने वाले कोर्ट मार्शल में सैनिकों की संख्या का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया लेकिन समाचार पत्र .द पंच. के मुताबिक मैदुगुरी के सैनिक अभियान में आदेश पालन ना करनेऔर विद्रोह करने के आरोप में कोर्ट मार्शल के लिए 60 सैनिकों को अदालत में पेश किये जाने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि कोर्ट मार्शल की कार्रवाई मैदुगुरी में इस वर्ष मई में कमांडिंग आफिसर पर गोली चलाने के आरोप में 12 सैनिकों को मौत की सजा सुनाए जाने के दो सप्ताह बाद की जा रही है.

पिछले महीने ग्वोजा के बोनरे शहर को बोको हराम आतंकवादियों से मुक्त कराने के अभियान में 12 से अधिक सैनिकों ने शामिल होने से इनकार कर दिया  था.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment