Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
23 Feb 2012 02:08:44 AM IST
Last Updated : 23 Feb 2012 05:17:20 AM IST

फोन हैकिंग : चेरी ब्लेयर ने मर्डोक की कंपनी पर मुकदमा ठोका

लंदन में फोन हैकिंग मामला
पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने मडरेक की कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया है.

 

चेरी ब्लेयर ने न्यूज इंटरनेशनल तथा ग्लैन मुलकेयर के खिलाफ फोन हैकिंग की गैर कानूनी कार्रवाई करने के लिए मुकदमा दायर किया गया है.

पेशे से वकील और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने बुधवार को बंद हो चुकी ‘न्यूज आफ दी वर्ल्ड’ अखबार पर उनके फोन को हैक करने को लेकर मुकदमा ठोक दिया.

इसके साथ ही वह भी मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पहल करने वाली जानी मानी हस्तियों में शामिल हो गयी हैं.

चेरी के वकील ग्राहम एटकिन्स ने इस बात की पुष्टि की कि न्यूज इंटरनेशनल तथा ग्लैन मुलकेयर के खिलाफ फोन हैकिंग की गैर कानूनी कार्रवाई करने के लिए मुकदमा दायर किया गया है.

मुलकेयर को कथित रूप से मर्डोक के टेबलायड ने जानी मानी हस्तियों के फोन हैक करने का जिम्मा सौंपा गया था.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer