Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
04 Feb 2012 03:18:57 PM IST
Last Updated : 04 Feb 2012 03:18:57 PM IST

सीरियाई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 200 की मौत: संगठन

सीरिया में 200 मरे (फाइल फोटो)
सीरियाई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 200 मरे

 

सीरिया के होम्स शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 200 लोगों की लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए.

एक मानवाधिकार संगठन ने यह दावा किया है.

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जव्रेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि होम्स में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार देर रात मोर्टार से हमले किए. शहर में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चें और महिलाएं भी हैं.

संगठन की स्थानीय समिति के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने कहा कि पिछले साल मार्च में असद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के बाद से यह अब तक का सबसे जघन्य हमला था.

इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकती है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि किस कारण सुरक्षा बलों ने इस स्तर पर कार्रवाई की है.

संगठन ने अरब लीग से इस तरह के नरसंहार को रोकने में हस्तक्षेप का आह्वान किया है.

उधर न्यूयार्क में एक राजनयिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य सीरिया में हिंसक दमन कार्रवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर मतदान के लिए शनिवार को मिलेंगे.
 


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer