Chaitra Navratri 2024 Day 6 : आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, करें मां कात्यायनी की पूजा

Last Updated 14 Apr 2024 08:28:33 AM IST

Chaitra Navratri 2024 Day 6 : चैत्र नवरात्रि का छठा दिन आज है। चैत्र मा​ह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को नवरात्रि का छठा दिन होता है। इस दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।


Chaitra Navratri 2024 Day

Chaitra Navratri 2024 Day 6 : मां के छठे स्वरूप की आराधना मां कात्यायनी के रूप में की जाती है। नवरात्रों में छठे स्वरूप की पूजा करने से हमारे मनवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कहते हैं कात्यान ऋषि के आश्रम में ज्वलंत रूप में प्रकट हुई थी इसलिए मां का नाम कात्यायनी देवी पड़ा। उन्होंने ऋषि मुनियों की रक्षा के लिए महिषासुर का वध किया और सभी ऋषि मुनियों को भय के वातावरण से मुक्त किया।

पूजा विधि ( Chaitra Navratri 2024 Day 6  )

• मां को रोली - मॉली अर्पित करें

• अक्षत चढ़ाएं।

• पुष्प अर्पित करें।

• मां से सामने धूप और दीप जलाएं।

• मां कात्यायनी को नवैध चढ़ाया जाता है।

• मां कात्यायनी को लाल गुलाब बहुत प्रिय है इसलिए गुलाब चढ़ाना चाहिए।

• शहद का भोग लगाना चाहिए।

• अब आरती करें और प्रसाद बांटे।

मां कात्यायनी की स्तुति

या देवी सर्वभूतेषु कात्यायनी रूपेण संस्थिता नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमस्तस्ए नमो नमः

मां प्रसिद्धि और सफलता प्रदान करने वाली हैं। भय को खत्म करने वाली हैं। आपके समस्त रोग भय मुक्त करने वाली हैं। आज के दिन जो मां की श्रद्धा भक्ति और भाव से पूजा करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

देवी का मंत्र 108 बार जाप करें

ओम कात्याने नमःॐ कात्यानें नमः

इस मंत्र का 108 बार आप जब करते हैं। तो आपके जीवन के जो बिगड़े हुए काम हैं वह बनते जाएंगे। आपके जीवन में विघ्न भय बाधा आ रही है वह भी दूर होती जाएगी। साथ में एक अच्छे संस्कार की प्राप्ति होती है इसलिए आज के दिन विशेष करके मां की पूजा की जाती है और जब भी हम मां की श्रद्धा भक्ति भाव से आराधना करते हैं तो इससे हमारे जीवन के सारे मनोरथ भी सिद्ध हो जाते हैं
_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment