Vivah Shubh Muhurat 2023 : नवंबर और दिसंबर में इन शुभ मुहूर्तों पर बजेगी शहनाई, जानें विवाह के दिन और तारीख

Last Updated 21 Nov 2023 11:40:05 AM IST

नवंबर-दिसंबर के समय सबसे ज्यादा लग्न मुहूर्त होते हैं और इन्हें ही शुभ माना जाता है। इस साल भी नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त हैं।


Shubh Muhurat In November And December 2023

November-December Vivah Muhurat 2023 : अगर आप भी काफी समय से विवाह या फिर अन्य शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है।  21 नवंबर 2023 के बाद शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई है।  जी हां नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको कई मुहूर्त मिलेंगे जिसमें आप अपने सारे अटके शुभ कार्य कर सकेंगे। इन मुहूर्तों में आप शादी, मुंडन, गृह प्रवेश समेत अन्य कार्य कर सकते हैं।  

नवंबर-दिसंबर में जमकर बजेगी शहनाई और होंगे अन्य शुभ कार्य
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, देवउठनी के दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की नींद से जागते हैं और इसके बाद से ही शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती है। इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi 2023) है। अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो नवंबर और दिसंबर महीने में कुल 12 दिन शुभ लग्न शुरू हैं। इस बार 23 नवंबर से लग्न शुरू हो रहा है जो 15 दिसंबर तक चलेगा। नवंबर में कुल पांच लग्न मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर में 7 मुहूर्त है।

नवंबर 2023 में विवाह की तिथियां (November 2023 Shadi Dates)
23 नवंबर 2023
24 नवंबर 2023
27 नवंबर 2023
28 नवंबर 2023
29 नवंबर 2023 

दिसंबर 2023 में विवाह की तिथियां (December 2023 Shadi Dates)
5 दिसंबर 2023
6 दिसंबर 2023
7 दिसंबर 2023
8 दिसंबर 2023
9 दिसंबर 2023
11 दिसंबर 2023
15 दिसंबर 2023

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment