Chhath Puja 2023 Second Day Kharna : आज है छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें खरना का मुहूर्त और नियम

Last Updated 18 Nov 2023 08:04:48 AM IST

छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला त्योहार है। इसकी शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो गई है। आज छठ का दूसरा दिन है जिसे खरना कहा जाता है।


Chhath Puja 2023 Second Day Kharna

Chhath Puja 2023 Second Day Kharna : खरना का अर्थ शुद्धिकरण होता है। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाने की परंपरा है। 36 घंटे तक रखा जाने वाला छठ पूजा का व्रत आरोग्य, समृद्धि और संतान के लिए होता है। यह बिहार, झारखण्ड,पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल आदि शहरों में मनाया जाता है। इसे छठ पूजा,प्रतिहार, डाला छठ, छठ और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। 20 नवंबर को ऊषा अर्घ्य और पारण के साथ छठ पर्व का समापन होगा। खरना के दिन कई नियमों का ध्यान भी रखा जाता है। तो चलिए यहां पढ़िए खरना की पूजा विधि, मुहूर्त और इससे जुड़े कुछ नियम

दूसरा दिन - खरना - (Kharna 2023 Date)
आज छठ पर्व का दूसरा दिन है जिसे खरना कहा जाता है। खरना के दिन व्रती को बिना अन्न और जल के व्रत करना पड़ता है। शाम को चावल गुड़ और गन्ने के रस से खीर बनाई जाती है। खाना बनाने में नमक और चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता। खीर का भोग लगाकर व्रती एकान्त में उस प्रसाद को खाती हैं। इस दिन 'खीर-रोटी' का प्रसाद रिश्तेदारों और दोस्तों को बांटा जाता है। इसके बाद अगले 36 घंटों के लिए व्रती निर्जला व्रत रखती हैं। खरना के बाद व्रती छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद ठेकुआ बनाती हैं। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

छठ पर्व के दूसरे दिन खरना के नियम
खरना वाले दिन घर में साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें।
खरना के दिन जो प्रसाद बनाया जाता है उसे चखने की भूल न करें।
खरना पूजा का प्रसाद ऐसे स्थान पर बनाएं, जहां पर रोजाना खाना न बनता हो। किसी नई और साफ जगह पर प्रसाद बनाएं।
छठ पर्व के दिनों में घर में प्याज और लहसुन का सेवन न करें।
व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर सोएं, पलंग या चारपाई पर नहीं सोना चाहिए।
व्रत रखने वाली महिलाएं याद रखें कि सूर्य को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें।
खरना का प्रसाद बनाने वाली महिलाएं साफ वस्त्र पहनकर ही प्रसाद बनाएं।  
व्रती महिलाएं तांबे के लोटे से ही सूर्य को अर्घ्य दें।  
खरना वाले दिन व्रती महिलाएं खुद चावल और गुड़ की खीर बनाएं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment