ईश्वर है या नहीं?

Last Updated 13 Dec 2018 06:19:44 AM IST

नास्तिकवाद का कथन यह है कि-‘इस संसार में ईश्वर नाम की कोई वस्तु नहीं, क्योंकि उसका अस्तित्व प्रत्यक्ष उपकरणों से सिद्ध नहीं होता।’


श्रीराम शर्मा आचार्य

अनीरवादियों की मान्यता है कि जो कुछ प्रत्यक्ष है, जो कुछ विज्ञान सम्मत है, केवल वही सत्य है। चूंकि वैज्ञानिक आधार पर ईश्वर की सत्ता का प्रमाण नहीं मिलता, इसलिए उसे क्यों मानें? सच बात यह है कि विज्ञान का अभी अत्यल्प विकास हुआ है। कुछ समय पहले तक भाप, बिजली, पेट्रोल, एटम, ईथर आदि की शक्तियों को कौन जानता था, पर जैसे-जैसे विज्ञान में प्रौढ़ता आती गई, ये शक्तियां खोज निकाली गई। ईश्वर अप्रमाणित नहीं है। हमारे साधन ही स्वल्प हैं, जिनके आधार पर अभी उस तत्व का प्रत्यक्षीकरण संभव नहीं हो पा रहा है। पचास वर्ष पूर्व जब साम्यवादी विचारधारा का जन्म हुआ था, तब वैज्ञानिक विकास बहुत स्वल्प मात्रा में हो पाया था। पर अब तो बादल बहुत कुछ साफ हो गए हैं। वैज्ञानिक प्रगति के साथ-साथ मनीषियों के लिए चेतन सत्ता का प्रतिपादन कुछ कठिन नहीं रहा है।

आधुनिक विज्ञानवेत्ता ऐसी संभावना प्रकट करने लगे हैं कि निकट भविष्य में ईश्वर का अस्तित्व वैज्ञानिक आधार पर भी प्रमाणित हो सकेगा। सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक र्रिचडसन ने लिखा है-‘विश्व की अगणित समस्याएं तथा मानव की मानसिक प्रक्रियाएं वैज्ञानिक साधनों, गणित तथा यंत्रों के आधार पर हल नहीं होतीं। भौतिक विज्ञान से बाहर भी एक अत्यंत विशाल दुरूह अज्ञात क्षेत्र रह जाता है, जिसे खोजने के लिए कोई दूसरा साधन प्रयुक्त करना पड़ेगा। भले ही उसे अध्यात्म कहा जाए या कुछ और।’ वैज्ञानिक मैकब्राइट का कथन है-‘विश्व के परोक्ष में किसी ऐसी सत्ता के होने की पूरी संभावना है, जो ज्ञान और इच्छायुक्त हो। विज्ञान की वर्तमान इस मान्यता को बदलने के लिए हमें जल्दी ही बाध्य होना पड़ेगा कि-‘विश्व की गतिविधि अनियंत्रित और अनिश्चित रूप से स्वयंमेव चल रही है।’ विज्ञानवेत्ता डॉ. मोर्डेल ने लिखा है-‘विभिन्न धर्म संप्रदायों में ईश्वर का जैसा चितण्रकिया गया है, वैसा तो विज्ञान नहीं मानता। पर ऐसी संभावना अवश्य है कि अणु-जगत के पीछे कोई चेतन शक्ति काम कर रही है। अणु-शक्ति के पीछे उसे चलाने वाली एक प्रेरणा शक्ति का अस्तित्व प्रतीत होता है। इस संभावना के सत्य सिद्ध होने से ईश्वर का अस्तित्व भी प्रमाणित हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment