Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 31, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 31 जुलाई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 31, 2025: आज 31 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() |
मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार बनेंगे। सगे-संबंधों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी।
सिंह : भौतिक आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
तुला : दुविधाओं को त्योग कर सही योजनाओं पर केंद्रित हों। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों को मधुर बनायें।
धनु : दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। धनागम के स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।
मीन : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
| Tweet![]() |