Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 10 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 10 Jun 2023 06:49:16 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 10 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:06, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:11 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:18, काशी-सायं 06:47, कानपुर-रात्रि 07:01, पटना-सायं 06:39, देहरादून-रात्रि 07:19, गोरखपुर-सायं 06:49, लखनऊ-सायं 06:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.49, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00.23, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.35, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00.15, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:47, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.23, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11.42, काशी-पूर्वा. 11:21, कानपुर-पूर्वा. 11:31, पटना-पूर्वा. 11:12, देहरादून-पूर्वा. 11:37, गोरखपुर-पूर्वा. 11:18, लखनऊ-पूर्वा. 11:28 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय ज्येष्ठ 20, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण सप्तमी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 27 प्रविष्टें। जिल्काद 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी अप. 14:03 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र अप. 15:39 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुंभ योग अप. 12:49 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में संचरण करेगा।  पंचक (पचखा), कालाष्टमी।

दैनिक राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।
बृषभ : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।    
कर्क : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाने का प्रयास करें।    
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित करेंगी।    
वृश्चिक : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।  
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साहित करेगा।  
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।  
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कत्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कायरें में     ब्यतीत होगा। कुछ नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी।  
मीन : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment